अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया वितरण करने मिली थी शिकायत
कलेक्टर आदेश की अवहेलना की मिली सज़ा..
महासमुंद- सरायपाली//इरफान शेख :
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के दो वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया खाद के अधिक मात्रा में वितरण करने के कारण निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के तहत कार्यालय उप संचालक कृषि महासमुंद के अधीन कार्यरत सुंदरलाल मिर्धा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सरायपाली को मेसर्स राजेश अग्रवाल एवं मेसर्स ओम फर्टिलाइजर द्वारा अक्रियाशील फसल अवधि में अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं कार्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नहीं करने एवं प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा गंगा प्रसाद शरणागत को मेसर्स आर.एस. ट्रेडर्स बागबाहरा एवं जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स सुनसुनिया द्वारा अक्रियाशील फसल अवधि में अनियमित रूप से अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक का वितरण करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं कार्यालय के द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नही करने के कारण निलंबित कर दिया है।
उक्त कृषि अधिकारी गंगा प्रसाद शरणागत प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कंडिका-3 (क) (ख) एवं (ग) के प्रावधानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में शरणागत का कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सरायपाली में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
इसी तरह बुंदरलाल मिर्धा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सरायपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में मिर्धा का कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, महासमुंद में नियत किया गया है। निलंबन की अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

More Stories
मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार: लक्ष्मी राजवाड़े
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: बालोद में 2.45 लाख महिलाएं लगाएंगी पौधे, सेल्फी अपलोड करते ही मिलेगा डिजिटल प्रमाणपत्र
बस्तर के जंगलों में अब रात में भी नजर रखेगा थर्मल ड्रोन! अवैध कटाई और शिकार पर लगेगी हाई-टेक लगाम