केवल बंद नहीं, अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई!
आज 20 मई को राष्ट्र व्यापी दवा व्यापारी संगठन द्वारा भारत बंद करने के साथ AIOCD ने भारत सरकार को अपने ओर ध्यान आकर्षण करने की अपील की है.
राज्य दवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने प्रतिनिधियों से व्यापार बंद कर संगठन को मजबूत करने सभी से एकता, साहस और जागरूकता की मांग कर रहा है।
ऑनलाइन दवा व्यापार केवल एक नई प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि यह हमारे वर्षों पुराने स्थानीय दवा व्यवसाय, हमारी आजीविका, हमारे सम्मान और मरीजों के विश्वास पर सीधा आघात है।
आगे अध्यक्ष ने कहा कि यदि आज भी हम चुप रहे, बंटे रहे या तटस्थ बने रहे, तो आने वाले समय में हमारी दुकानों की पहचान मिट जाएगी और दवा व्यापार कुछ बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों तक सीमित होकर रह जाएगा।
स्थानीय दवा व्यापारी केवल व्यवसायी नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य प्रहरी हैं। दिन हो या रात, आपातकाल हो या संकट हर गली, हर मोहल्ले में दवा व्यापारी सदैव जनता की सेवा में खड़ा रहता है।
आज उसी सेवा, सम्मान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा। 20 मई 2026 की राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंदी को ऐतिहासिक बनाइए।
अपनी दुकान बंद रखकर यह स्पष्ट संदेश दीजिए —
“हम ऑनलाइन दवा व्यापार, भारी छूट की नीति और कॉरपोरेट वर्चस्व के खिलाफ एकजुट हैं!”
याद रखिए —
जो संघर्ष से पीछे हटता है, समय उसे पीछे छोड़ देता है।
और जो एकजुट होकर लड़ता है, वही इतिहास बदलता है।

More Stories
सुशासन तिहार 2026 :जनसमस्या निवारण शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रही सहायक सामग्री और योजनाओं का लाभ
एआईओसीडी के पदाधिकारियों ने मंत्री पीयूष गोयल से भेंट किया
Verantwoord gokken bij Carlospin: Tips voor succes