कोरबा। जिले में रील बनाने के दौरान एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की अहिरन नदी की है, जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई, जिसका वीडियो उसके दोस्तों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था। छलांग लगाने के बाद युवक करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके दोस्त यह समझते रहे कि वह तैर रहा है। तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। इस दौरान कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 48 घंटे तक शव की तलाश करने के बाद बुधवार देर शाम रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। तभी अचानक मृतक का शव नदी के पानी के ऊपर आ गया, जिसे बरामद किया गया।

More Stories
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाएगी करौंदे की चटपटी चटनी! स्वाद भी लाजवाब, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे
मम्मी बनीं करिश्मा तन्ना! गुरु पूर्णिमा पर घर आया नन्हा राजकुमार, वरुण बंगेरा संग शेयर की खुशखबरी