रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी फिल्म को महाराष्ट्र में बंपर ओपनिंग मिली है। हालांकि हिंदी में यह दर्शक नहीं खींच पा रही। मूवी में सलमान खान का कैमियो है। उनकी एंट्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर हिंदी-मराठी फैन्स को मजा आ गया है। इस क्लिप में सलमान खान ने मराठी में एक डायलॉग बोला है। थिएटर में बैठे लोगों का रिस्पॉन्स देखकर समझ आ रहा है कि उन्हें सलमान का छोटा सा रोल काफी पसंद आया। यहां वीडियो के साथ आप सलमान के रोल की डिटेल जान सकते हैं।
सलमान की एंट्री में दिखा स्वैग
राजा शिवाजी फिल्म रितेश देशमुख के दिल के काफी करीब है। 1 मई 2026 को मूवी रिलीज हो चुकी है। फिल्म छत्रपति शिवाजी की जिंदगी पर आधारित है। रितेश इसमें छत्रपति शिवाजी के लीड रोल कर रहे हैं। वहीं सलमान खान ने जिवाजी महाला का रोल निभाया है। सलमान का रोल छोटा सा लेकिन काफी दमदार है। थिएटर्स से उनकी एंट्री की एक क्लिप वायरल हुई है। इसमें सलमान का स्वैग दिखाई दे रहा है। सलमान तलवार लेकर आते हैं। पहले उनका चेहरा नहीं दिखता बस बैकग्राउंड म्यूजिक जीवा बज रहा होता है। चेहरे पर पत्तियां उड़ती हैं और सलमान चेहरा उठाकर देखते हैं। इस सीन पर लोगों की सीटियां और चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। लोग भाई-भाई भी चिल्ला रहे हैं।
एक डायलॉग ने लूटी महफिल
सलमान खान के बगल में रितेश देशमुख खड़े होते हैं। सलमान उनके दुश्मन के गले पर तलवार रखकर बोलते हैं, ‘शिवाजी नाही; शिवाजी राज म्हणायचा’ जिसका हिंदी में मतलब है, शिवाजी नहीं, शिवाजी महाराज बोलो। यह डायलॉग सुनकर लोग जोर से चिल्लाते हैं। सोशल मीडिया पर सलमान के फैन्स लिख रहे हैं, पूरी फिल्म एक तरफ, भाई की एंट्री एक तरफ।
कौन थे जिवाजी महाला
जिवाजी महाला शिवाजी के अंगरक्षक थे। उन्होंने प्रतापगढ़ युद्ध में अहम रोल निभाया था। यह युद्ध शिवाजी महाराज और बीजापुर सल्तन के अफजल खान के बीच हुआ था। जब शिवाजी प्रतापगढ़ में अफजल खान से मिलने गए थे तो अफजल खान ने शिवाजी को अपने खंजर से मारने की कोशिश की थी। शिवाजी ने अपने बघनख और कटार अफजल खान को भोंक दिए तो वह चिल्लाया धोखा। यह सुनकर अफजल खान का अंगरक्षक सैय्यद बंदा शिवाजी को मारने आया था। सैय्यद के पहले वार से शिवाजी बच गए। दूसरा वार करता इससे पहले जिवाजी ने उसका हाथ काट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। सलमान इसी रोल में हैं।
फिल्म की कास्ट
फिल्म को मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने पावर-पैक्ड बताया है और साढ़े चार रेटिंग दी है। मूवी में रितेश, सलमान के अलावा कई बड़े एक्टर्स हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन सांभाजी बने हैं। भाग्यश्री जीजाबाई, संजय दत्त अफजल खान, जेनेलिया साईबाई के रोल में हैं।

More Stories
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नमन, बोले- उनके आदर्श हमेशा दिखाएंगे राष्ट्रनिर्माण की राह
PM National Child Award 2026: देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, वन विभाग में 5 अफसरों के तबादले; रिटायरमेंट से पहले प्रशासनिक बदलाव