बिलासपुर। दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.
विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है. 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है.
बता दें कि आज सुबह ही ईडी की एक और टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

More Stories
100 रुपये की ओवररेटिंग ने छीनी कुर्सी! अंबिकापुर में शराब दुकान की जांच के बाद आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड
10 किलो गांजा पड़ा भारी! रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, युवक को 10 साल की सजा और 1 लाख जुर्माना
साय सरकार का बड़ा एक्शन! एक हफ्ते में 8 वाहन जब्त, अवैध खनिज कारोबारियों में मचा हड़कंप