April 24, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शाहरुख खान की ‘किंग’ का टीजर रिलीज़: क्या ये ‘धुरंधर’ की कॉपी लग रही है?

शाहरुख खान की फिल्म किंग की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। ऐसा कहा गया था कि इसमें शाहरुख फुल एक्शन करते दिखेंगे। अब मेकर्स ने फिल्म का छोटा सा टीजर शेयर किया है और इसके साथ मूवी की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

क्या है किंग के टीजर में

टीजर की पहले बात करें तो इसमें पहले शाहरुख के हाथ में एक कार्ड होता है जिसमें किंग बना होता है। इसके बाद वह एक कांच तोड़कर एंट्री मारते हैं और फिर एक्शन करते दिखते हैं। इसमें एक डायलॉग भी किंग खान बोलते हैं डर नहीं, दहशत हूं। सिर्फ एक ही नाम किंग।

कब रिलीज होगी किंग

वहीं फिल्म की रिलीज डेट एंड में वे बताते हैं जो है 24 दिसंबर 2026 यानी इसी साल फिल्म रिलीज होने वाली है। वैसे लास्ट उनकी जो फिल्म रिलीज हुई थी डंकी वो भी दिसंबर में ही रिलीज हुई थी, लेकिन 2023 में। उससे पहले साल 2023 में ही जवान और पठान भी रिलीज हुई थई जो ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म के बाद शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई और अब वह किंग के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं।

लोगों के रिएक्शन

टीजर को देख जहां कुछ इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो रहे हैं। वहीं कुछ इसे धुरंधर 2 की कॉपी बता रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि टीजर देखकर मजा आ गया, इब फिल्म का इंतजार है। एक ने लिखा कि दिसंबर का इंतजार है किंग खान वापस आ गए हैं। वहीं एक ने लिखा कि प्लीज धुरंधर जैसे स्टाइल का टीजर ना बनाओ। ये हूबहू लग रहा है।

किंग की पूरी स्टार कास्ट

बता दें कि इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी होंगे।

दीपिका-शाहरुख का रोमांटिक एंगल

शाहरुख ने एक इंटरैक्शन के दौरान बताया था कि इस फिल्म में उनके और दीपिका पादुकोण के बीच रोमांटिक एंगल भी होगा।

दीपिका-शाहरुख की जोड़ी देगी एक और हिट

बता दें कि शाहरुख और दीपिका पहले भी साथ काम कर चुके हैं। यह दोनों की छठी फिल्म है साथ में। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, जवान और पठान में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने साथ में जितनी भी फिल्मों में काम किया है वो सभी हिट रही हैं। तो देखते हैं यह फिल्म क्या कमाल करती है।