भोपाल: प्रतिवर्ष दुनियाभर में 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जिस उर्वर धरती पर हमें जन्म मिला, पोषण मिला, उसका संरक्षण हर नागरिक का परम धर्म है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल, जंगल और जमीन को हर हाल में सुरक्षित व समृद्ध रखना होगा। यही मानवता की सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर हम सब प्रकृति अनुकूल जीवनशैली, संसाधनों के संयमित उपयोग और अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प लें।

More Stories
प्रेमी जोड़े ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश, युवक की मौत, युवती गंभीर
बिलासपुर ‘बादाम मामले’ वाली अफसर पर नया वीडियो वायरल, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से गिरफ्तार