April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

महासमुंद में नया नियम: अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर, बढ़ी कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग

महासमुंद। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर अब बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को गैस वितरण के समय मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी बताना अनिवार्य कर दिया गया है। दूसरी ओर कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए नए पंजीयनों की संख्या तेजी से बढ़ने से मांग में अचानक इजाफा हुआ है। इसके चलते गैस एजेंसियों में रोजाना सिलिंडर लेने वालों की लाइन लग रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल उनकी कुल मांग का लगभग 40 फीसदी कॉमर्शियल सिलिंडर ही मिल पा रहा है।
19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग बढ़ी

पहले कई होटल व रेस्टोरेंट 14 किलो वाले घरेलू सिलिंडर का उपयोग करते थे, लेकिन अब नियमों में सख्ती आने से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। इससे कॉमर्शियल गैस की खपत लगभग दोगुनी हो गई है।