महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंबुलेंस से गांजा तस्करी का पर्दाफाश हुआ है. उड़ीसा से एंबुलेंस में महाराष्ट्र गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. आरोपियों से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है. मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई. कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा. जवानों ने वाहन रोककर बोलरो सवार नागपुर निवासी सलमान खान (26) और शिराज पठान (39) से पूछताछ की. तलाशी के दौरान वाहन के पीछे रखी दो बोरियों की जांच करने पर उसमें रखा 20 किलो गांजा मिला. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने की योजना बना रहे थे.
पुलिस ने आरोपियों से गांजा के अलावा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो एम्बुलेंस, छह हजार 800 रुपये नगद और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में 59 मामलों में तीन हजार 367.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है. इसकी अनुमानित 16 करोड़ 79 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है. इन मामलों में अब तक 157 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों में 44 छत्तीसगढ़ और 113 अन्य राज्यों के हैं.

More Stories
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार
Heatstroke Alert! लू के 5 खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय, जानें तुरंत क्या करना चाहिए!
क्या दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है ‘बेबी नंबर 2’? एक क्रिएटिव पोस्ट से मचा तहलका!