रायपुर. राजधानी के दो बड़े फर्मों के खिलाफ स्टेट जीएसटी ने शिकंज कसा है. भैंसथान के आशापुरा कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी कर्मशियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी में 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है. गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से अधिकारियों की ने दोनों फार्मों पर दबिश दी थी.
GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर जीएसटी की टीम ने इन फार्मों पर छापेमारी की थी. करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच के लिए दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ पहुंची थी. दस्तावेज की जांच में 1 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी की पुष्टि हुई.
जीएसटी विभाग अब दोनों फार्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. इसमें जुर्माना, टैक्स रिकवरी के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

More Stories
राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी