कोरबा। सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है। घायल अवस्था में युवती अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे। पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है।
जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से नर्स अस्पताल ड्यूटी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए बुलाई। चाकू पीठ पर दो इंच घुसा हुआ था, इसी हालत में वह अस्पताल पहुंची।
पीड़िता पंप हाऊस की रहने वाली है और निहारिका के समीप लैब में काम करती है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

More Stories
ड्यूटी के दौरान महिला वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी; वन विभाग में आक्रोश, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
IND vs AFG: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी Team India की प्लेइंग XI? इन 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत
Pregnancy में Maggi खाने का मन हो तो घबराएं नहीं! डॉक्टर ने बताया कब सुरक्षित है और कब बन सकती है नुकसान की वजह