भोपाल। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने और कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे समय में मध्य प्रदेश के कई शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) एक भरोसेमंद और आसान विकल्प बनकर उभर रही है।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी और बालाघाट जैसे शहरों में PNG कनेक्शन सिलेंडर की झंझट खत्म करता है। 24 घंटे निर्बाध गैस सप्लाई देकर लोगों को बड़ी राहत दे रहा है।
किन शहरों में उपलब्ध है PNG गैस
मध्य प्रदेश में अलग-अलग कंपनियां शहरवार PNG सप्लाई कर रही हैं:
इंदौर-उज्जैन-ग्वालियर रीजन
कंपनी: Aavantika Gas Limited
कवरेज शहर
- इंदौर
- उज्जैन
- पीथमपुर
- ग्वालियर
यह कंपनी GAIL और HPCL की जॉइंट वेंचर है और इन शहरों में घरेलू PNG सप्लाई कर रही है।
वेबसाइट: https://www.aglonline.net
भोपाल-राजगढ़ रीजन
कंपनी: Think Gas
कवरेज शहर
- भोपाल
- राजगढ़
इस कंपनी ने भोपाल और राजगढ़ में घरेलू PNG सप्लाई शुरू कर दी है और नेटवर्क तेजी से बढ़ा रही है।
वेबसाइट: https://www.think-gas.com
जबलपुर-बालाघाट-छिंदवाड़ा रीजन
कंपनी: Megha City Gas Distribution Pvt Ltd
कवरेज शहर
- जबलपुर
- बालाघाट
- छिंदवाड़ा
- रीवा
- शिवपुरी
इस कंपनी को PNGRB से इन क्षेत्रों में गैस नेटवर्क विकसित करने की अनुमति मिली है और इंडस्ट्रियल व घरेलू सप्लाई शुरू की जा रही है।
वेबसाइट- https://www.meghagas.com/

PNG गैस कनेक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, पानी बिल)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- मकान से जुड़ा दस्तावेज (मालिकाना या किरायेदारी)
कैसे और कहां करें आवेदन
PNG कनेक्शन के लिए आप तीन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:
1. कंपनी ऑफिस
अपने शहर की गैस कंपनी के ऑफिस में जाकर फॉर्म भरें
2. कॉलोनी कैंप
कंपनियां अक्सर सोसाइटी या कॉलोनियों में कैंप लगाकर आवेदन लेती हैं
3. घर-घर सर्वे
सर्वे टीम सीधे आपके घर आकर भी आवेदन ले सकती है
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
अब घर बैठे भी PNG कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा सकता है:
- Think Gas – https://www.think-gas.com/
- Aavantika Gas Limited – https://www.aglonline.net
- Megha City Gas Distribution Pvt Ltd – https://www.meghagas.com/
- Naveriya Gas Pvt Ltd – https://ngplindia.com
प्रोसेस
- ऑनलाइन आवेदन
- दस्तावेज अपलोड
- वेरिफिकेशन
- इंस्टॉलेशन
कनेक्शन मिलने के बाद प्रक्रिया
- घर तक पाइपलाइन बिछाई जाती है।
- गैस मीटर और सेफ्टी सिस्टम लगाया जाता है।
- किचन तक सीधा कनेक्शन दिया जाता है।
- 24×7 गैस सप्लाई शुरू हो जाती है।

More Stories
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन तलाश’ हिट: 4056 गुमशुदा लोग मिले, 545 बच्चे सुरक्षित वापस
भीषण गर्मी में बड़ी राहत: सुखबासुपारा में नलकूप से पानी मिला, ग्रामीणों ने CM का जताया आभार
पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण, शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे CM की रेस में