बलौदाबाजार। गर्मी के मौसम से पानी पाउच व बोतल की मांग बढ़ने के कारण अमानक पानी पाउच व बोतल की बिकी की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम को वाटर प्लांट का निर्देश दिये गए हैं। निर्देश के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पानी पाउच व बोतल उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया गया जिसमें पानी पाउच के लेबल में उत्पाद तिथि व बैच नंबर नही पाया, जिस पर कार्यवाही करते हुये 200 बोरी पानी पाउच जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम केसदा स्थित सिद्धि विनायक बेवरेज वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु तैयार 250 मिली पानी पाउच के लेबल में उत्पाद तिथि व बैच नम्बर नही पाया गया।
जिस पर कार्यवाही करते हुये 200 बोरी (प्रत्येक में 40 नग) पानी पाउच विधिवत जब्त किया गया। साथ ही विधिक नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया।

More Stories
धमतरी पुलिस ने डस्टर कार से 27 लाख रुपये का गांजा बरामद किया, ओडिशा-महाराष्ट्र तस्करी का भंडाफोड़
महासमुंद में सुशासन तिहार 2026: कलेक्टर ने नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
सुशासन तिहार 2026: रायपुर और जशपुर में जनभागीदारी से स्वच्छता और जल संरक्षण को मिली नई दिशा