कांकेर,कांकेर जिले के पखांजूर छोटेकापसी से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक गभर्वती महिला को सही समय पर महतारी एक्सप्रेस की सेवा नहीं मिलने पर उसके परिजनों ने पिकअप वाहन में महिला को अस्पताल तक पहुंचाया है।
बता दें कि पखांजूर के ग्राम छोटे कापसी में रहने वाली ज्योतिका मंडल को बुधवार की रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, घर में मौजूद परिजनों ने महिला की खराब हालत को देखते हुए महतारी एक्सप्रेस को फोन लगाया, जहां कई बार फोन लगाने के बाद भी उसे सुविधा नहीं मिल पा रही थी, ऐसे में परिजनों ने काफी देर तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई सुविधा नहीं मिल पाई।
ऐसे में परिजनों ने गांव के ही एक युवक से मदद मांगी, जहां महिला को पिकअप की मदद से अस्पताल तक ले जाया गया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय महिला को महतारी एक्सप्रेस की जरूरत थी, उस दौरान उसकी सेवा मिल ही नही पाई। सही समय पर वाहन न मिलना काफी चिंताजनक था।
ऐसे अगर किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता, वहीं इस लापरवाही के चलते परिजनों ने काफी आक्रोश देखने को मिला है। फिलहाल, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोन की घंटी जाने के बाद भी जवाब न देना, बड़ी लापरवाही है।

More Stories
25 जून को ‘काला दिवस’ मनाएगी BJP, रायपुर बैठक में बड़ा फैसला; CM साय और किरण देव ने तय की रणनीति
छत्तीसगढ़ के चर्चित प्लॉट घोटाले में बड़ा खुलासा! 4 करोड़ के नुकसान और 20 लाख गबन मामले में EOW ने कोर्ट में पेश किया 3500 पन्नों का चालान
रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, कोर्ट के फैसले ने दिया सख्त संदेश