गुना। अगर पोस्टमार्टम करते समय कोई लाश अचानक उठ खड़ी हो तो नजारा क्या होगा, इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं। जी हां… अस्पताल में शव का पीएम करने के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। एक ‘मृत युवक’ में अचानक ‘जान’ आ गई। होश में आते ही वह नग्न हालत में पीएम हाउस से बाहर की ओर भाग निकला। इस घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, जॉन पार्टी (20) नामक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सल्फास खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि जॉन पार्टी मानसिक तनाव में था। हालत बिगड़ती देख उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तक के तो सब कुछ ठीक था, लेकिन आगे जो हुआ, उसने सभी को अंचभित कर दिया।
सल्फास खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत
दरअसल, सल्फास खाकर अस्पताल पहुंचे जॉन पार्टी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यहां जैसी ही मृत घोषित किए गए युवक को लिटाया गया, अचानक उसमें जान आ गई। फिर क्या… जॉन पार्टी ने मेज से उठकर इधर-उधर नजर डाली और नग्न हालत में मुर्दाघर के बाहर दौड़ लगा दी। पीएम हाउस के बाहर जिसने भी यह नजारा देखा, उसके होश उड़ गए।
कटघरे में हेल्थ सिस्टम
वहीं जिला अस्पताल में हुई इस घटना के बाद गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। हॉस्पिटल प्रबंधन की इस लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अगर शख्स को समय पर होश नहीं आता तो न जाने क्या से क्या हो जाता। इस खौफनाक घटना से लोगों में भी काफी गुस्सा है। आक्रोशित लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
जशपुर में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! प्रशासन ने जब्त की 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत, वसूला 1.46 लाख जुर्माना
25 जून को ‘काला दिवस’ मनाएगी BJP, रायपुर बैठक में बड़ा फैसला; CM साय और किरण देव ने तय की रणनीति
छत्तीसगढ़ के चर्चित प्लॉट घोटाले में बड़ा खुलासा! 4 करोड़ के नुकसान और 20 लाख गबन मामले में EOW ने कोर्ट में पेश किया 3500 पन्नों का चालान