June 15, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

नेशनल हाईवे 53 छुईपाली टोल प्लाजा के पास दुर्घटना…

बीती रात नेशनल हाईवे 53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. छुईपाली टोल प्लाजा के पास बाइक सवार 02 लोगों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई.

हाई वे पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने दोनो को अपनी चपेट में ले लिए.

इस दुर्घटना में गौरटेक निवासी परमानन्द भोई (60) और उपेश नाग (34) की मौक़े पर ही मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

बसना थाना क्षेत्र का है पूरा मामला!