भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा में जल त्रासदी से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इस भयानक दुर्घटना के बाद भोपाल नगर निगम ने कोई सबक नहीं लिया। गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है।
दरअसल, जिस जगह से पीने की पानी की पाइपलाइन गुजर रही है, उसी के ऊपर शौचालय बनाया जा रहा है। पाइपलाइन लीक होती है तो शौचालय का पानी सीधे पाइप में जाएगा। ऐसे में सवाल यह है कि गड़बड़ी होने पर पीने की पानी की पाइपलाइन को कैसे सुधारा जाएगा ?
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि लोकल इंजीनियर ने टेक्निकल एनालिसिस की होगी। विषय संज्ञान में आया है, अधिकारियों से की जाएगी चर्चा।

More Stories
जीवन की गुणवत्ता, सुशासन और मानवीय गरिमा सुनिश्चित करना
स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा! कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, मुआवजे की मांग तेज
अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई