भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। बालाघाट जिले में कृषि कैबिनेट होगी। जू में रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाएगा। गुड़ी पड़वा का पर्व सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। तलाकशुदा पुत्री को भी पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। वहीं विधानसभा में 18 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। वंदेमातरम गान के साथ मीटिंग शुरू हुई। डॉ मोहन यादव की सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट में कृषि कैबिनेट होगी। इसके लिए जल्द ही तारीख तय की जाएगी। बालाघाट नक्सल मुक्त होने पर यह फैसला लिया गया है। यहां होने वाली कैबिनेट में बालाघाट के समग्र विकास पर फैसले होंगे।
प्रदेश सरकार ने जू में रेस्क्यू सेंटर बनाने का भी फैसला लिया है। रेस्क्यू सेंटर में घायल जानवरों का उपचार होगा। डॉ मोहन कैबिनेट ने 19 मार्च को गुड़ी पडवां का पर्व सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय भी लिया है। साथ ही तलाकशुदा पुत्री को पेंशन देने के फैसले पर मुहर लगी है। मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि यह प्रावधान पहली बार किया गया है। 2005 की नई पेंशन योजना को लेकर फैसला, 2026 में नए नियम बनाए गए। पारिवारिक पेंशन का विशेष प्रावधान किया गया है।
वहीं धरती आवा कार्यक्रम में 63 हजार आदिवासी घरों में बिजली पहुंचेगी। 366 करोड़ से बिजली पहुंचेगी। कैबिनेट के फैसले की ब्रीफिंग में यह भी जानकारी दी गई है कि 18 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश होगा। जो बैलेंस और विकासोन्मुख बजट होगा। इसके अलावा यह भी बताया कि स्वास्थ्य नेशनल हेल्थ में मध्य प्रदेश ने बाजी मारी है। मातृ मृत्यदर 173 से घटकर 142 हुई है।

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच