Silver Rate 10 Feb.: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। चांदी की कीमत आज 4331 रुपये टूटकर 257424 रुपये पर आ गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 265146 रुपये प्रति किलो पर है। अब चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 128509 रुपये सस्ती हो चुकी है।
इंटरनेशनल मार्केट का हाल और गिरावट के कारण
बता दें आज सिंगापुर में सिल्वर के रेट्स 2.4% गिरकर $81.43 पर आ गया। प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट आई। ब्लूमबर्ग ने सोने-चांदी में गिरावट की वजह को मेलबर्न में वैंटेज मार्केट्स की विश्लेषक हेबी चेन के हवाले बताया है कि यह गिरावट मुनाफावसूली और पोजीशन कम करने का संकेत है, न कि बाजार से बाहर निकलने की भागदौड़ का।” जनवरी के अंत में बहुमूल्य धातुओं में भारी गिरावट आई थी, जब रिकॉर्ड तेजी ने बाजारों को गर्म कर दिया था।
हालांकि, वे कई कारक जो कई सालों से चली आ रही तेजी का आधार थे, जैसे बढ़े हुए भू-राजनीतिक जोखिम, केंद्रीय बैंकों की बढ़ी हुई खरीद, और निवेशकों का सरकारी बांड और मुद्राओं से पलायन, जो अभी भी मौजूद हैं।
फरवरी में कैसी रही चांदी की चाल
1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए।
2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलांग लगाकर 263695 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
4 फरवरी: चांदी में 18497 रुपये की उछाल दर्ज की गई और यह 282462 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
5 फरवरी: चांदी फिर से 28123 रुपये टूटकर 254339 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
6 फरवरी: चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन भी टूटे और यह 9410 रुपये टूटकर 244929 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
9 फरवरी: चांदी के भाव 8736 रुपये उछलकर 253665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

More Stories
Cannes 2026: ऐश्वर्या राय से लेकर आलिया भट्ट तक, भारतीय सितारों का रेड कार्पेट जलवा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लिए संशोधित NPS अब वैकल्पिक
ककड़ी vs खीरा: गर्मियों में सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?