नई दिल्ली। AAP ने मेयर पद के नाम का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय होंगी. डिप्टी मेयर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे. आम आदमी पार्टी की पीएसी में यह फैसला लिया गया.
मेयर और डिप्टी मेयर तीन महीने के लिए होंगे. स्थायी समिति के सदस्य एक वर्ष के लिए होंगे. छह जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा.
बता दें कि सात दिसंबर को घोषित एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को 134 और बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं.
दिल्ली बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. एमसीडी में मेयर बनने के लिए 126 का आंकड़ा जरूरी है.

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत