नर्मदापुरम। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के दो और जीआरपी के एक जवान की सतर्कता से रेलवे पटरी पार कर रही दो महिलाओं की जान बच गई। तीनों आरक्षक महिलाओं के लिए देवदूत बनकर आए। रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पटरी पार कर रही दोनों महिलाओं को बचाया गया।
दरअसल पूरा मामला 19 दिसंबर का है। जिसका सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने ऑफिशयल अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही आरपीएफ-जीआरपी के जवानों की तारीफ भी की है। जारी 29 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 की तरफ से दो महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफार्म क्रमांक 1 की ओर आ रही हैं, तभी सामने से उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी (ट्रेन) आते दिख रहीं है। प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ (RPF) के आरक्षक विनोद कश्यप, अमित अवस्थी और जीआरपी के आरक्षक राकेश पाल ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ लगाई और दोनों महिलाओं को पटरी से प्लेटफार्म पर चढ़ाया। जिससे उनकी जान बची।

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत