इंदौर। फिल्म अभिनेता सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ इंदौर पहुंचे. इंदौर से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हो गए. सोनू सूद ने कोरोना संक्रमण काल में कई लोगों की मदद की है. सोनू सूद ने कहा कि कोई मदद की आवश्यकता हो नंबर वही पुराना है, कॉल कर सकते हैं. इंदौर मेरा घर रहा है. मैं इंदौर आता रहा हूं.
कोविड की पहली लहर में सोनू सूद ने अपनी खुद की प्रॉपर्टी को गिरवी रख कर महाराष्ट्र से लोगों को अपने घरों तक पहुंचाया था. उसके बाद सोनू सूद लोगों के दिलों पर राज करने लगे. सोनू फाउंडेशन के जरिए सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते आ रहे हैं.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार