गलत लाइफस्टाइल और बिगड़े खान-पान के चलते डायबिटीज अब सिर्फ उम्रदराज़ लोगों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी आम समस्या बनती जा रही है। एक बार डायबिटीज की पुष्टि होने के बाद दवाओं के साथ-साथ खाने-पीने पर कई तरह की पाबंदियां लग जाती हैं। ऐसे में लोग दवाओं के अलावा आसान, प्राकृतिक और घरेलू उपायों की तलाश करते हैं।
किचन में मौजूद एक आम मसाला दालचीनी (Cinnamon) इस दिशा में मददगार साबित हो सकता है। दालचीनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सीमित मात्रा में सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी सहायक मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार दालचीनी पाचन को मजबूत करती है, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और शरीर में बढ़ी हुई शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
डाइट में दालचीनी शामिल करने से खाने के बाद शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे अचानक उतार-चढ़ाव से बचाव होता है। इसके लिए दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा रात में एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह छानकर पिएं। इसके अलावा, नियमित चाय या ब्लैक टी में चीनी की जगह एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाया जा सकता है।
हालांकि, दालचीनी कोई दवा नहीं है। डायबिटीज के मरीज इसे सहायक उपाय के रूप में अपनाएं और नियमित दवा, संतुलित आहार व डॉक्टर की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला