भोपाल की एक प्रीमियम रेजिडेंशियल सोसाइटी की लिफ्ट के डक्ट में फंसकर एक 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि 10 दिनों तक किसी को उनके लिफ्ट में फंसे होने की भनक तक नहीं लग सकी। परिवार और पुलिस बुजुर्ग को लापता समझ बैठ सोसाइटी के बाहर खोज रहे थे। ये रूह कंपा देने वाला मामला होशंगाबाद रोड स्थित ‘ चिनार ड्रीम सिटी ‘ का है।
दरअसल बुजुर्ग का शव लिफ्ट डक्ट में मिला है। यानी बीते 10 दिनों से बुजुर्ग का शव लिफ्ट ऊपर-नीचे होने पर कुचलता चला जा रहा था। मृतक की पहचान प्रीतम गिरी गोस्वामी में हुई है। वे फ्लैट नंबर D-304 में बेटे संग रह रहे थे। वे 7 जनवरी को धूप में बैठने के लिए अपने अपार्टमेंट से बाहर निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की मगर जब वे नहीं मिले तो मिसरोद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।
एक हफ्ते से ज्यादा समय तक पुलिस और परिजनों ने उनकी तलाश की, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वे लिफ्ट में फंसे हुए थे। जब सोसाइटी में रहने वाले लोगों को लिफ्ट से तेज दुर्गंध आने लगी तो फिर सच्चाई सामने आई। इसके बाद लिफ्ट टेक्नीशियन को बुलाया गया तो शव अंदर ही लिफ्ट डक्ट में पड़ा हुआ था। परिवार का कहना है कि वे तीसरी मंजिल से लिफ्ट डक्ट में गिरे।
सोसाइटी में रह रहे लोगों का कहना है कि लिफ्ट के दरवाजे तो खुल जाते हैं मगर लिफ्ट होती नहीं। परिवार का आरोप है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते लिफ्ट को ठीक कर लिया होता तो ये हादसा नहीं होता। वहीं पुलिस इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करेगी।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट