बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को बुलडोजर एक्शन जारी है। बीजापुर न्यू बस स्टैंड के पीछे 75 अवैध मकानों को गिराने बुलडोजर लगाकर कार्रवाई की जा रही है। अब तक करीब 20 मकानों को ढहाया गया है कार्रवाई लगातार जारी है।
मौके पर नगरपालिका बीजापुर, तहसीलदार बीजापुर के साथ पुलिस के जवानों की तैनाती है। मौजूद ग्रामीण अधिकारियों से मोहलत देने की माँग कर रहे हैं लेकिन अधिकारी कार्रवाई को लेकर सख़्त हैं।
2022 से रह रहे हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि, वो यहाँ 2022 से मकान बनाकर रह रहे हैं। कार्रवाई से पहले किसी तरह का नोटिस या मुनादी नहीं कराई गई। यकायक दो बुलडोजर लाकर अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। हम राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों से दो दिनों की मोहलत मांग रहे हैं ताकि घरों में रखा जरूरी सामान निकाल सकें उसको भी नहीं सुना जा रहा है।
वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बी एल नुरेटी और तहसीलदार पंचराम सलामे ने बताया कि दो बार नोटिस दिया जा चुका है। अतिक्रमण नहीं हटाया गया इसीलिए कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में कुल 75 मकान शामिल हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप