सरायपाली// अविनाश साहू :
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत BSCPL औरंग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से हाईवे पर एक वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति संवेदित करना है। अभियान के दौरान हाईवे से गुजरने वाले ट्रक, बस, कार, ऑटो और बाइक सवारों को रोककर सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई।

जिसमें —
दोपहिया चालक: अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और उसे स्ट्रैप से लॉक करें।
चार पहिया चालक : सीट बेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करें, जो किसी भी दुर्घटना के समय जीवन रक्षक साबित होती है।
भारी वाहन : अपनी निर्धारित लेन में चलें और ओवरस्पीडिंग से बचने सलाह दी गई.
सुरक्षा विशेषज्ञ उमाशंकर और मैनेजर पवन प्रशांत ने बताया कि यह अभियान पूरे माह जारी रहेगा ताकि हाईवे को ‘जीरो एक्सीडेंट जोन’ बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप