भिलाई। चोर भी अब ईमानदारी से चोरी करते नजर आ रहे हैं। चोरी के बाद बकायदा भगवान का शुक्रिया अदा करते भी नजर आ रहे हैं। भिलाई से आज ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहां एक महिला ने पहले भगवान के दर्शन किए और फिर बकायदा भगवान के दरबार में ही चोरी करने लगी। यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना भिलाई के पास मछली मार्केट के पास गणेश मंदिर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के दरवाजे के बाहर एक पुरुष खड़ा है। इसी बीच एक महिला मंदिर के अंदर आई। उसने पहले भगवान के दर्शन किए और उसके बाद मंदिर में रखे जितने भी बर्तन और अन्य सामान थे, वह एक-एक करके अपने झोले में डालती चली गई। भगवान के पास से सारे सामान अपने झोले में डालने के बाद उसने बकायदा भगवान की देहरी में माथा टेककर प्रणाम किया और फिर वहां से रफू चक्कर हो गई।
यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की तलाश की जा रही है।

More Stories
सुकमा हमले मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 76 जवानों की हत्या के सभी आरोपी बरी, राज्य सरकार की अपील खारिज
दो सालियों की हत्या के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में पिस्टल तानकर मचाई दहशत, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मोदी ने X पर बदल दी डिस्प्ले तस्वीर, ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर सैनिकों को किया सम्मानित