स्मार्टफोन खरीदने की प्रक्रिया कीमत के हिसाब से सबसे अच्छे फीचर्स वाला डिवाइस चुनने से शुरू होती है। अगर आप भी नया फोन खरीद रहे हैं तो कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। अक्सर नए फोन का चुनाव उसके ब्रैंड, फीचर्स या कीमत के आधार पर किया जाता है लेकिन कुछ बातें फोन खरीदने के बाद परेशान करती हैं। ऐसे में पछताने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। फोन खरीदते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि आप नीचे बताई गईं गलतियां ना कर रहे हों।
डिस्काउंट के आधार पर ना चुनें स्मार्टफोन
ढेरों ग्राहक ऑनलाइन सेल के दौरान सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे स्मार्टफोन खरीदने की गलती कर बैठते हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। सबसे पहले अपनी जरूरतों के हिसाब से फोन का चुनाव करें और बाद में इस फोन पर डिस्काउंट मिल रहा हो तो बेस्ट है। कई बार डिस्काउंट पर मिल रहे फोन फीचर्स के मामले में यूजर्स को निराश करते हैं। \
4G कनेक्टिविटी वाला फोन अब ना खरीदें
भारत में 5G रोलआउट दो महीने पहले से शुरू हो चुका है और नया फोन खरीदते वक्त उसमें 5G सपोर्ट मिलना बेहद जरूरी है। बेशक भारत के कुछ क्षेत्रों में 5G कनेक्टिविटी अगले साल के आखिर तक मिलेगी, लेकिन बेहतर होगा कि जब ऐसा हो तो आप सही डिवाइस के साथ तैयार हों। 4G फोन में 5G इंटरनेट ऐक्सेस नहीं किया जा सकता, ऐसे में आपको फोन अपग्रेड करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आप फ्यूचर टेक्नोलॉजी के लिए पहले ही तैयार रहें।
फोन का वजन और आकार भी महत्वपूर्ण
स्मार्टफोन का वजन और साइज कितना हो, इसपर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है और ढेरों यूजर्स को फोन खरीदने के बाद उसके ज्यादा भारी या बड़े होने का एहसास होता है। इस बात का ध्यान रखें कि फोन एक ऐसी चीज है, जिसे आप हर जगह साथ लेकर जाते हैं। जरूरत के हिसाब से फोन का कॉम्पैक्ट या हल्का होना भी जरूरी है।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार