अगर किसी को डायबिटीज है तो उसे अपनी डाइट में कार्ब्स को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। कार्बोहाइड्रेट मतलब रोटी और चावल, क्योंकि कार्ब्स ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं और डायबिटीज को मैनेज करना मुश्किल कर देते हैं। लेकिन अगर रोटी और चावल के साथ डायबिटीज को मैनेज करना है तो सलाद खाने की सलाह दी जाती है। डायटीशियन श्वेता पांचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया था कि डायबिटीज को मैनेज करने के लिए सलाद को खाने के पहले खाना जरूरी है।
डायटीशियन श्वेता ने बताया कि अगर किसी को डायबिटीज है तो उसे खाने में रोटी या चावल खाने के पहले सलाद को बिल्कुल नहीं स्किप करना चाहिए। ‘खाने के पहले सलाद खाने से मील में फाइबर ऐड होता है और फाइबर शुगर को ब्लडस्ट्रीम में एंटर होने के प्रोसेस को स्लो कर देता है। जिससे शुगर स्पाइक कम होती है और एनर्जी ज्यादा देर तक बनी रहती है।’ ये छोटा सा बदलाव काफी ज्यादा अंतर लाता है। इसलिए हर मील के पहले सलाद को जरूर शामिल करें।
हेल्दी सलाद खाना है तो उसमे कच्ची सब्जियों को शामिल करना चाहिए। खीरा, गाजर, टमाटर, मूली, पत्तागोभी। इन सब्जियों के साथ नींबू का रस, काली मिर्च, नमक और थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाद में नमक की मात्रा बहुत कम हो। खासतौर पर जिन लोगों को हाई बीपी और किडनी की समस्या होने का खतरा हो।
यहीं नहीं सलाद को अगर हर मील के पहले खाया जाए तो इसके कई सारे फायदे हैं।
- ये भूख कंट्रोल करने और ओवरईटिंग से बचने में मदद करता है।
- फाइबर डाइजेशन को इंप्रूव करता है।
- ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
- शरीर में न्यूट्रिशन की मात्रा को बढ़ा देता है।
- ज्यादा हेल्दी फूड ऑप्शन मिलता है
- साथ ही हाइड्रेशन भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला