शादी का लम्हा हर किसी के लिए बेहद खास होता हैं, क्योंकि शादी के बाद वो अपने साथी के साथ नए जीवन की शुरुआत करता है. ऐसे में शादियों के मौसम में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. दूल्हा-दुल्हन शादी को यादगार लम्हे में तब्दील करने के लिए कुछ खास और अनोखी चीजें करने से पीछे नहीं हटते हैं. हालांकि कभी-कभी जोश में आकर वो कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसा ही वाकया सामने आया है, जिसमें दूल्हा अपनी बारात में हर्ष फायरिंग करता दिख रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि कोल्हापुर के करवीर तालुका के सदोली में दूल्हे ने बारह बोर की बंदूक से हवा में फायरिंग की. जोश में दूल्हा अपनी बारात में फायरिंग करता दिख रहा है. हालांकि इस मामले में दूल्हे अजय कुमार पवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार