August 16, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

मोबाइल के लिए मां को डंडे से पिटाई का मामला

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मोबाइल के लिए मां को डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल, बेटे ने मां से मोबाइल खरीदने के लिए पच्चीस हजार रुपये मांगे थे, जब मां ने 15 हजार रुपये दिए तो गुस्से में बेटे ने डंडे से पीट दिया। मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि जिस बेटे ने मारपीट की वह कुछ दिन पहले जेल से छूटा है।
मोबाइल अब रिश्तों को बर्बाद करने का माध्यम बनते जा रहा है। लोगों में मोबाइल के लिए दीवानापन इतना बढ़ गया है कि उसके लिए वह कुछ भी करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छिंदवाड़ा के परासिया से सामने आया है। जहां बेटे ने मोबाइल के लिए मां की डंडे से पिटाई कर दी। घटना बडकुही चौकी क्षेत्र के दरबई गांव की है।
जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली फूलवती बाई से उसके पुत्र विनोद ने मोबाइल के लिए 25 हजार रुपए मांगे। मां ने 15 हजार रुपए भी दिए, लेकिन गुस्से में बेटे ने पैसे फेंक दिए और डंडा उठाकर मां की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे मां को हाथ और पैर में चोट आई है।
बुजुर्ग मां को 108 एंबुलेंस से परासिया अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। महिला की बेटियां भी अस्पताल पहुंची। पिता रमेश यादव ने बताया कि पत्नी और वे कोयला खदान से रिटायर हुए है। उनको पेंशन मिलती है। महिला के दोनों पुत्र पैसों के लिए मां बाप को मारते है। उनकी बेटी तंग आकर अपने माता पिता को अपने ससुराल में रखने लगी थी। लेकिन मां बाप बेटी की ससुराल में ज्यादा दिन नहीं रहे।