पाकिस्तान हॉकी टीम के नीदरलैंड के कोच सेगफ्राइड एकमैन पिछले आठ महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण स्वदेश लौट गए हैं। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कहा कि एकमैन सिर्फ वेतन का भुगतान नहीं होने से ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय शिविर से जुड़े अन्य पाकिस्तानी कोच के ‘गैरजरूरी हस्तक्षेप’ से भी नाखुश थे।
सूत्र ने कहा, ”पीएचएफ से पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) के जरिए वेतन के लिए धैर्य के साथ इंतजार करने के बाद एकमैन स्वदेश लौट गए हैं, लेकिन आठ महीने तक वेतन नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है, उन्होंने फैसला किया कि अब बहुत हो चुका और अब वह स्वदेश लौट गए हैं।”

More Stories
ड्यूटी के दौरान महिला वन रक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी; वन विभाग में आक्रोश, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
IND vs AFG: विराट-हार्दिक के बिना कैसी होगी Team India की प्लेइंग XI? इन 2 खिलाड़ियों की खुल सकती है किस्मत
Pregnancy में Maggi खाने का मन हो तो घबराएं नहीं! डॉक्टर ने बताया कब सुरक्षित है और कब बन सकती है नुकसान की वजह