महासमुंद. जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक ऑटो डिलर सहित 6 अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को महासमुंद से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 बाइक जब्त की है.
जानकारी के अनुसार, बाइक चोरों ने रायपुर और महासमुंद के अलग-अलग इलाकों से मोटर साइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर रही है. आगे और कई खुलासा होने की आशंका जताई जा रही है. ये कार्रवाई साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की है.

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार