July 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रजत जंयती के उपलक्ष्य में शिशुपाल पर्वत एवं ईको कैम्प शिशुपाल मे साफ सफाई का महा-अभियान

महासमुंद – सरायपाली// अविनाश साहू :

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती के अवसर पर महासमुन्द वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र सरायपाली में स्थित शिशुपाल पर्वत (ईको कैम्प शिशुपाल) में अधिकारी कर्मचारी एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा स्वच्छता की दृष्टिकोण से साफ सफाई का महा-अभियान आयोजित किया गया है। आने वाले पर्यटको को ईको कैम्प शिशुपाल में ठहरने के लिये नेचर केम्प का शुभारम्भ इसी सप्ताह किया जायेगा, जिसमे केम्पोंग टेन्ट हॉउस, लाईटिंग एवं खाने पीने की व्यवस्था किया गया है।

ट्रेकिंग करने वाले पर्यटको से ट्रेकिंग हेतु 20 रू ट्रेकिंग शुल्क लिया जा रहा है एवं उनके द्वारा लिये जा रहे पानी बोटल, पैकेट फूड, प्लास्टिक की थैलिंया, दोना पत्तल एवं प्लास्टिक से निर्मित सामग्री जो पर्यावरण को प्रदुषित करते है, ऐसे सामग्रियों को अपने साथ ट्रेकिंग पर ले जाने पर उन्हे एक शुल्क जमा करना पड़ेगा तथा ट्रेकिंग से वापस आने पर साथ लिये गये सामग्रियों एवं उनसे निकले कचरे को नीचे दिखा कर जमा किये गये शुल्क को उन्हें वापस कर दिया जावेगा, जिससे पर्यावरण प्रदुषण में कमी होगी।

शिशुपाल पर्वत पर्यटन क्षेत्र के नीचे या ऊपर प्लास्टिक का उपयोग करना, मदिरापान करना व मदिरापान सामाग्री ले जाना, पर्यटन क्षेत्र में कूढ़ा कचरा फैलाना, बिना अनुमति के शिशुपाल पर्वत के ऊपर जाना एवं टेंट लगाना, आग लगाना, पशुओं को चराना, किसी प्रकार के वृक्षों की कटाई एवं पर्यटन क्षेत्र में किसी तरह की खुदाई करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है एवं दंडनीय अपराध है।

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जंयती के उपलक्ष्य में शिशुपाल पर्वत एवं ईको कैम्प शिशुपाल क्षेत्र मे साफ सफाई का महा-अभियान कर अधिकारियों कर्मचारीयों ने स्वच्छता का संदेश दिया है.