बालोद। बालोद से सर्व आदिवासी समाज की हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू की कार में आगजनी का मामला सामने आया है. आगजनी में कार पूरी तरह जल गई है. वहीं एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे घटना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. वीडियो में घटना को अंजाम देने वाला बदमाश नजर आ रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामाला बालोद कोतवाली थाना इलाके के बूढ़ापारा वार्ड का है. सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति कार घर के भीतर झांकते हुए नजर आता है. फिर जैसे ही वह कार के पास जाता है, आग लगते नजर आती है. देखते ही देखते आग पूरी कार को चपेट में ले लेती है. सुबह कार पूरी तरह खाक हो गई. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में बीयर प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब राज्य में खुलेगी माइक्रो ब्रुअरी, मिलेगी ताज़ा क्राफ्ट बीयर
“घर में घुसकर गोली, लोगों को जिंदा जलाया जा रहा”: कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
शराब पार्टी बनी मौत की वजह! मामूली विवाद में दोस्त ने सब्बल से उतारा मौत के घाट, तालाब में छिपाए सबूत