इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च में शामिल हुए। नागपुर से शुरू हुई यह यात्रा इंदौर पहुंचने पर भव्य स्वागत के साथ आगे धार, झाबुआ होते हुए गुजरात के गोध
इंदौर में यात्रा का शुभारंभ सरदार पटेल प्रतिमा से किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यूनिटी मार्च में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। सीएम के साथ हजारों नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा एवं विभिन्न सांस्कृतिक दल भी यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा के मार्ग में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, स्मरण लेख, कविता पाठ, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, स्वदेशी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक नृत्य, युवा संवाद और खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
देखिए तस्वीरें…

सरदार पटेल की प्रतिमा से शुरू हुआ यूनिटी मार्च।

सीएम ट्रक पर मंत्री विजयवर्गीय, सिलावट के साथ मौजूद रहे।

यूनिटी मार्च में लोक नृत्य भी हुआ।
सीएम बोले- कांग्रेस ने महापुरुषों के साथ बहुत अन्याय किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में जवाहरलाल नेहरू और उनके परिवार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि नेहरू ने उस दौरान देश की परिस्थितियों में लौह पुरुष सरदार पटेल की बात मानी होती, तो धारा 370 लागू करने की आवश्यकता नहीं पड़ती और इसका परिणाम देश की जनता को भुगतना नहीं पड़ता।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले तत्कालीन महापुरुषों के साथ बहुत अन्याय किया। सिर्फ एक खानदान को बचाने और उसके भरोसे उन्होंने अन्य महापुरुषों के साथ जो किया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा खुद को पीछे रखते हुए अन्य को आगे बढ़ाया और वे बहुत महान थे, लेकिन कांग्रेस ने उनकी कदर नहीं की। अगर उन्होंने किया होता तो वह उस दौरान प्रधानमंत्री होते।
गौतमपुरा में भावांतर योजना का कार्यक्रम
इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गौतमपुरा में भावांतर योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रोड शो, अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनों को योजनाओं के लाभ और विस्तार के बारे में जानकारी देंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में बीयर प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब राज्य में खुलेगी माइक्रो ब्रुअरी, मिलेगी ताज़ा क्राफ्ट बीयर
“घर में घुसकर गोली, लोगों को जिंदा जलाया जा रहा”: कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
शराब पार्टी बनी मौत की वजह! मामूली विवाद में दोस्त ने सब्बल से उतारा मौत के घाट, तालाब में छिपाए सबूत