रायपुर // डेस्क रिपोर्टर :
मानवाधिकार के क्षेत्र मे निरंतर कार्यरत संस्था की 15 वीं वर्षगांठ, स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर
राष्ट्र अध्यक्ष श्री सन्नी शाह जी के निर्देशन पर और श्रीमती किरण जी के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के द्वारा मुखबधिर छात्रावास में जाकर बच्चों को मानवाधिकार की जानकारी दी गई और बच्चों को बिस्कुट, मीठा और फल देकर खुशियां बांटी गई.
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक उमा साहू ने बताया कि शासन के सहयोग और सभी के लगातार प्रयास से यह छात्रावास निरंतर बच्चों के भविष्य गढने का कार्य करता रहा है साथ ही जीवन की हर परिस्तिथियों का सामना करने शिक्षा दी जा रही है.
इस अवसर पर संस्था इंटरनेशनल ह्यूमन राइट कौन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के साथ उनके सहयोगी शंकर लहरें, सलीम खान वा परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे.

More Stories
कोयला लेवी स्कैम: IAS अधिकारी समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम पर किया था घोटाला!
दुर्ग में B.Ed छात्रा की हत्या: प्रेम संबंधों में तनाव से उठा खौफनाक कदम
कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल: पुलिस ने शुरू की जांच