April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे ग्राम सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया!

गोरेला-पेंड्रा-मरवाही। जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत अड़भार के सचिव प्रवीण कुमार श्याम को वित्तीय अनियमितता करने पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रवीण कुमार श्याम का मुख्यालय जनपद पंचायत पेण्ड्रा निर्धारित किया गया है।

प्रवीण कुमार श्याम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत अड़भार सचिव में का अतिरिक्त प्रभार राय सिंह मसराम सचिव ग्राम पंचायत सेंवरा जनपद पंचायत पेण्ड्रा को अस्थायी रूप से सौंपा गया है।