June 27, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सेवानिवृत्त खाद्य अधिकारी पर रेप का आरोप: युवती का आरोप, फेसबुक पर दोस्ती कर घर में किया बलात्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग में पदस्थ रह चुके रिटायर फूड अफसर संजय दुबे पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगा है। युवती ने रायपुर के आरंग थाने में FIR दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि, फेसबुक में उसने दोस्ती की, फिर घर आकर मुझसे रेप किया। ब्लैकमेल

रिटायर फूड अफसर के खिलाफ शिकायत आरंग निवासी पीड़िता ने की है। पीड़िता की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। युवती ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ आठ पेज की शिकायत की थी।

आरंग थाना पहुंचकर युवती ने रिटायर फूड अफसर संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दी है।

अब पढ़िए युवती ने पुलिस को क्या बताया ?

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, मैं आरंग की निवासी हूं। 23 साल की हूं। साल 2018-19 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से फूड ऑफिसर संजय दुबे से जान पहचान हुई थी। फेसबुक में चेटिंग करते हुए उन्होंने मुझसे नजदीकियां बढ़ाई। मुझे बरगलाया और प्रलोभित किया। 2021 में मेरे घर आरंग आया और रेप किया। इस दौरान मेरी फोटो खीचीं और मुझे ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैकमेल करने के संजय दुबे ने तीन लाख रुपए लिए। उसके बाद कई बार रेप किया। मैंने शादी करने का दबाव बनाया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह।

रिटायर फूड अफसर पर FIR दर्ज

इस मामले में आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बताया कि, युवती ने रिटायर फूड अफसर संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।