April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

नयी दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटे में केवल चार राज्यों में कोरोना के सक्रिय नए मामले सामने आए और 33 अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या घटी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह आठ बजे तक 219.99 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 76 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 3,691 रह गयी है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है और इसी अवधि में कोरोना के संक्रमण से 238 लोगों के मुक्त होने से कुल संख्या बढ़कर 4,41,41,255 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई जिससे मृतकों की संख्या 5,30,663 पर स्थिर है। कोरोना मृत्युदर 1.19 फीसदी है।
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के तीन और सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,515 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 26,519 पर स्थिर बनी हुई है