नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने एक महिला पत्रकार का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक गाड़ी भी बरामद की है। थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा वादियां/पीड़िता का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की घटना का शीघ्र अनावरण करते हुये 1 अभियुक्त अनुराग पुत्र अमरेन्द्र सिंह निवासी पृथ्वीखेड़ा, थाना बारा, जिला उन्नाव वर्तमान पता एफ-62, सेक्टर-12, नोएडा, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा वादियां/पीड़िता का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सम्बन्ध में वादिया/पीड़िता की तहरीर पर थाना फेस-1 पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पीड़िता ने 14 दिसंबर को मामला पंजीकृत कराया था। जिसका शीघ्र अनावरण करते हुए गठित टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गाड़ी सल्टोस रजि. नं. यूपी 16 डीएल 2335 के गिरफ्तार किया गया है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन