नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पुणे में सीबीआई की एक अदालत ने रिश्वत मामले में एक पूर्व आयकर अधिकारी को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अदालत ने शेखर खोमाने, तत्कालीन आयकर अधिकारी, वार्ड 12 (4), रेंज 12, पुणे को जेल की सजा सुनाई और उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। सीबीआई ने 4 दिसंबर, 2018 को खोमाने के खिलाफ इस आरोप पर मामला दर्ज किया था कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसके खिलाफ आयकर की कार्यवाही को निपटाने के लिए 1,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। खोमाने के परिसरों में भी तलाशी ली गई। जांच के बाद सीबीआई ने पुणे की अदालत में मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष 12 मार्च, 2019 को आरोपपत्र दाखिल किया था। ट्रायल कोर्ट ने अंतत: शेखर खोमाने को दोषी ठहराया।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार