जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना के एक संतरी द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की घटना में दो नागरिकों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। इस घटना के कारण पूरे इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। सेना के अधिकारियों ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जिनकी मौत हुई है वे सेना के साथ कुलियों का काम कर रहे थे।
अधिकारी के मुताबिक, वे आज सुबह करीब 6.15 बजे राजौरी में एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे। इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई। इस घटना में राजौरी के ही रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। आक्रोशित लोगों ने शिविर पर पथराव भी किया। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार