अबंस ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस यूनिट अबंस होल्डिंग्स के आईपीओ को विदेशी निवेशकों द्वारा शानदार रिस्पाॅन्स मिल रहा है। अंतिम दिन आईपीओ में पेश किए गए कुल इक्विटी शेयरों को लगभग आधे को विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा अधिक सब्सक्राइब किया गया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के रिजर्व हिस्से को 2 गुना से ज्यादा ओवरसब्सक्राइब किया गया। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और रिटेल निवेशकों के बीच डिमांड धीमी गति में देखी गई। आईपीओ में दांव लगाने का आज 15 दिसंबर आखिरी मौका है।
क्या चल रहा GMP
ग्रे मार्केट में, यह आईपीओ गुरुवार को ₹5 प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। इसका इश्यू प्राइस 256-270 रुपये प्रति शेयर है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 275 रुपये पर हो सकती है।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार