भोपाल. फिल्म पठान के रिलीज से पहले ही शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. मूवी का देशभर में विरोध हो रहा है. सोशल मीडिया पर हैशटैग बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है. हिंदुओं के बाद अब मुस्लिम समुदाय ने भी फिल्म को निशाने पर लिया है. फिल्म को लेकर मुस्लिम संगठन विरोध में उतर गया है. ऑल इंडिया मुस्लिम कमेटी के चेयरमैन औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने पठान फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है.
ऑल इंडिया मुस्लिम कमेटी के चेयरमैन औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने कहा कि इस्लाम को बुरी तरह बदनाम करने की साजिश हो रही है. फिल्म में इस्लाम मज़हब के बारे में मजाक उड़ाया गया है. फिल्म में बेहूदगी अश्लीलता और नंगापन दिखाया गया है. गाने में इस्लाम को बदनाम करने की साज़िश की गई है. देश के तमाम मुस्लिम लोगों में इस फिल्म को लेकर गुस्सा है.
युवाओं से गुजारिश है कि ऐसी फ़िल्मों में चाहे शाहरुख खान हो या कोई और खान हो उसका विरोध किया जाए. ऐसी तमाम फिल्मों पर बैन लगाया जाए. जिससे मुस्लिम की भावनाएं आहत होती हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम कमेटी के सभी मेंबर से अपील करते हैं कि इस्लाम की बुराई बर्दास्त नहीं करेंगे.
उलेम बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अनस अली ने कहा कि पठान फिल्म में अश्लीलता परोसी गई. फिल्म के जरिए इस्लाम का गलत प्रचार किया गया. मुस्लिम समाज से अपील पठान फिल्म का बॉयकॉट करें. सेंसर बोर्ड से अपील की है कि फिल्म पर ब्रेक लगे. फिल्म से देश की शांति भंग हो सकती है. फिल्म के जरिए हमारा मजाक उड़ाया जाएगा.

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान