खरगोन. मध्यप्रदेश के महेश्वर में नर्मदा नदी में राष्ट्रीय कैनो सलालम स्पर्धा में भाग लेने दिल्ली से आया खिलाड़ी डूब गया। तैरना आने के बाद भी चट्टानों पर गिरने की वजह से उसे चोट लगी और नदी में बह गया। पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक खिलाड़ी का पता नहीं चल पाया है।
खेलो इंडिया एवं एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 वीं राष्ट्रीय केनो सलालम चैंपियनशिप का आयोजन 17 दिसंबर से होना था। जिसकी तैयारियों में जूटे खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी कनिष्क, उम्र 17 वर्ष निवासी दिल्ली का प्रतिभागी 10वीं राष्ट्रीय केनो सलालम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के साथ खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचा। जहां सहस्त्रधारा में डूब गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैनो सलालम के गेट डालने के लिए तार खिंचवा रहा थे इसी दौरान बिना लाइफ जैकेट के पहने बच्चे का पैर फिसलने से सीधा पानी में जा गिरा। प्रतिभागी तैरना जानता था लेकिन सहस्त्रधारा में पत्थरों के बीच गिरने से चोटिल हो जाने के कारण वह पानी के ऊपर नहीं आ सका। इधर सूचना मिलते ही पुलिस एवं गोताखोरों द्वारा मौका ए वारदात पर पहुंचकर सर्चिंग की जा रही है। समाचार के लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन