वाशिंगटन, अमेरिका में समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिल गई है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में अमेरिकी संसद द्वारा पारित समलैंगिक विवाह संरक्षण विधेयक पर मंगलवार को दस्तखत कर दिए. मतलब अमेरिका में अब समलैंगिक शादियां लीगल होंगी. गे मैरिज बिल पर हस्ताक्षर करने के बाद जो बाइडेन ने ट्वीट किया और कहा, ‘आज काफी अच्छा दिन है. आज समानता की दिशा में अमेरिका ने एक और कदम बढ़ाया है. यह कदम स्वतंत्रता और न्याय की ओर न केवल कुछ लोगों के लिए, बल्कि सभी के लिए हैं. क्योंकि आज मैंने मैरिज बिल पर हस्ताक्षर किया है.’ व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में जो बाइडेन ने कहा कि यह कानून नफरत के सभी रूपों के खिलाफ एक झटका है और इसलिए यह कानून हर एक अमेरिकी के लिए मायने रखता है.
‘द हिल अखबार’ के अनुसार नया अमेरिकी कानून समान लिंग वाले लोगों के बीच विवाह को संघीय संरक्षण प्रदान करेगा. यह कानून अमेरिका के सभी राज्यों में भी समलैंगिक विवाह करने वाले युगलों को मान्यता देगा और उनके अधिकारों का संरक्षण करेगा. यह उन हजारों युगल के लिए राहत की बात है, जिन्होंने 2015 में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले के बाद शादी रचाई है, जिसमें इन विवाहों को वैध ठहराया गया था. लेकिन ये युगल फैसले को पलट दिये जाने की आशंका के कारण चिंतित थे

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार