अंबिकापुर. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 बच्चों की मौत के मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को हटा दिया गया है। एक शिशु रोग और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। 5 दिसंबर को अस्पताल के एसएनसीयू में चार् नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।
घटना के 1 हफ्ते बाद स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव ने आज आदेश जारी करते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह को पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉक्टर आर्य कन्या चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। इस मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमलेश विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि रात्रि कालीन ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाई। वह ड्यूटी से गायब रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू एक्का को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर भी ड्यूटी ठीक से नहीं करने का आरोप है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन