जोधपुर. जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी समारोह में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दर्दनाक घटना में एक 13 साल का लड़का रावल अनाथ हो गया. रावल अपनी 33 वर्षीय मां जसुकंवर और 9 साल के छोटे भाई के साथ मामा की शादी में शामिल होने आया था. सिलेंडर ब्लास्ट में उसकी मां और भाई बुरी तरह से झुलस गए थे. जिन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन चार दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद मंगलवार को मां- बेटे की मौत हो गई. साल 2018 में रावल के पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मां जसुकंवर के कंधों पर थी. लेकिन मां और भाई की मौत के बाद अब वो अनाथ हो गया. पांचवी क्लास में पढ़ने वाले रावल का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मुश्किल समय में पड़ोसी और रिश्तेदार उसका हौसला बढ़ा रहे हैं.

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन