किंशासा, अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा के बाहरी जिलों में सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक भारी बारिश होने के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई।
यह आंकड़ा स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार देर रात सार्वजनिक किया है।
किंशासा प्रांतीय जन स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार भारी बारिश के कारण 141 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38,787 घर बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं लगभग 280 घर ढह गए।
अधिकारियों ने किंशासा को बंदरगाह शहर मटादी से जोड़ने वाले एनएच-1 को नुकसान होने की भी बात कही है। यह व्यस्त मार्ग है और इसके कारण मोंट-नगाफुला जिलों का सम्पर्क टूट गया है।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन